अखिल भारतीय विद्याथी परिषद कुशीनगर ने जिले के विशिष्ट प्रतिभाओ को सम्मान किया

KUSHINAGAR NEWS: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के कार्य में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण मानती है।देश में सभी बड़े बदलाव युवाओं के बल पर हुए है।राष्ट्र निर्माण में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।कश्मीर में तिरंगा अभियान का नेतृत्व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया।आपातकाल में युवाओं ने आंदोलन का नेतृत्व करते हुए लोकतंत्र के काले अध्याय को समाप्त करने का कार्य किया। प्रधानमंत्री जी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं को भूमिका को महत्वपूर्ण माना है।आज पूरा विश्व भारत के युवाओं की तरफ आशा भरी नजर से देख रहा है। उपरोक्त बातें प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अभाविप के पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहे बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव आदरणीय हरीश द्विवेदी ने कही। आपने बताया कि युवाओं की इसी ऊर्जा को समझते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने   युवाओं को राष्ट्र की असली ताकत बताया है।इन्हीं युवाओं ने 2014 में राष्ट्रवादी सरकार को सत्ता में लाकर देश के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।आगे भी यही युवा देश का भविष्य लिखेंगे। विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी कुशीनगर ने जनपद के विकास में योगदान हेतु युवाओं से आह्वाहन किया। आपने बताया कि सरकार कुशीनगर के विकास हेतु कृत संकल्प है।इस अवसर पर मुख्य वक्ता मंडलीय कारागार अधीक्षक अरुण कुमार कुशवाहा ने युवाओं से शिक्षा ग्रहण करने के साथ साथ ही समाज और संस्कृति का संवाहक के रूप में कार्य करने का आह्वाहन किया। आपने कहा कि युवा समाज से अपराध कम करके उसे सुसंस्कृत और आधुनिक समाज बना सकते हैं। अतिथियों का स्वागत प्रांत उपाध्यक्ष डॉ निगम मौर्य ने किया जबकि आभार ज्ञापन जिला प्रमुख डॉ योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया।इस अवसर पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रांत सह मंत्री निखिल गुप्त ने भी युवाओं को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन विभाग संयोजक अजय कुशवाहा ने किया।इससे पहले जिला संयोजक राजन मद्धेशिया के नेतृत्व में एन सी सी के छात्रों ने मुख्य अतिथि का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जोरदार स्वागत किया।आज के प्रतिभा सम्मान समारोह में कुशीनगर जनपद के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के लगभग 1220 प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रो गौरव तिवारी, सुमित त्रिपाठी, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, उमेश उपाध्याय, डॉ वीना कुमारी, डॉ रितेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती किरन राकेश जायसवाल, प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सूर्य प्रभात जी, दिनेश तिवारी, गार्गी डाली, वासु गोंड, नीतीश सिंह, डॉ रजनीश सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *