विधायक पीएन पाठक ने वृद्धजनों में वितरित किया वस्त्र एवं खाद्य सामग्री

शारदीय नवरात्र के आखिरी दिन श्रद्धालुओं ने की माता भगवती का पूजन

KUSHINAGAR NEWS: ब्रत धारी श्रद्धालुओं द्वारा विधि विधान से माता भगवती का पूजन अर्चन किया गया और हवन किया गया तथा परिवार के सुख की कामना की गई। ब्रत धारियों ने कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। कसया नगर स्थित वृद्धाश्रम में विधायक कुशीनगर पीएन पाठक  ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों में वस्त्र, फल, खाद्यान्न आदि वितरित किया। इसी क्रम में होटल लीला ग्लैक्सी के संचालक किशोर कुमार निषाद, भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, सभासद राजेश मद्धेशिया, अवधेश कुशवाहा आदि ने भी बुजुर्गों को वस्त्र, फल, खाद्यान्न वितरण किया और उनका आशीर्वाद लिया। विधायक श्री पाठक ने कहा कि बुजुर्ग हमारे अभिभावक हैं और उत्सवों को उनके साथ मनाने से दिल को सुकून मिलता है। हमें अपने बुजुर्गों की सेवा के लिए आगे आना होगा। यही हमारी संस्कृति और परंपरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *