भाजपा के जिला कार्यालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बरौधा कचार मिर्जापुर के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर जन्म जयंती मनाई गई। इसी कड़ी में बृजभूषण सिंह  ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी का त्यागमय जीवन लोकतंत्र की पाठशाला है । मानवता से दीप्त उनके विचार हम सभी के लिए पाथेय हैं । दोनों महापुरुषों की जन्म जयंती के अवसर पर जिला में स्वच्छता का कार्य करके महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा का साफ – सफाई एवं माल्यार्पण किया गया । 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत सभी कार्यक्रमों का आज समापन हुआ। जिसके कड़ी में मड़िहान CSC पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 10 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर संकल्प पत्र भरा कि जब भी ब्लड बैंक को ब्लड की आवश्यकता होगी हम रक्तदान के लिये खड़े रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने पखवाड़ा के संयोजक दिनेश प्रताप सिंह एवं उनके सहयोगी अभियानों के संयोजक जिला उपाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र नारायण सिंह पटेल, जिलामंत्री भाजपा हेमंत त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाजपा पंकज सिंह चंदेल एवं जिला महामंत्री भाजयुमो पुष्पेंद्र द्विवेदी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत चले सभी अभियानों आप सभी का सहयोग सराहनीय रहा, जिसमें मंडल अध्यक्षगणों, मोर्चा व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं का भी बहुत अच्छा सहयोग मिला, इसके लिए सभी का मैं हृदय की अनंत गहराइयों से आभार व धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग उ0प्र0 सरकार सोहन श्रीमाली, महामंत्री भाजपा हरिशंकर सिंह पटेल, रविशंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, जिलामंत्री नितिन गुप्ता, सभासद विजय प्रजापति, अमित पाण्डेय, राजेश सोनकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा प्रेमशिला सिंह पिंकी, जिला कार्यसमिति सदस्य अखिलेश सिंह, राकेश कुमार बिंद, नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि, नागेश्वर तिवारी, अशोक तिवारी, जिला सहसंयोजक रेहड़ी पटरी प्रकोष्ठ विरेन्द्र कुमार मौर्य, कौशलेश तिवारी, कमलचन्द मौर्य के साथ इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *