Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

गांधी जी का जीवन देशवासियों के लिए अनुकरणीय है:संजय गुप्ता
PRAYAGRAJ NEWS: भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में देश के दो महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर सफाई करते हुए एवं स्वदेशी अपनाना के लिए लोगों को जागरुक करते हुए खादी वस्त्र की जमकर खरीदारी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन को मजबूती प्रदान कर सफल बनाया। देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक चलने वाले 15 दिनों में 15 कार्य समाज एवं राष्ट्रहित में पूर्ण करते हुए स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मनाया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर के 15 मंडल एवं महानगर की ओर से बालसन चौराहा स्थित राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी”महात्मा गांधी”, की प्रतिमा के निकट तथा प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के मेडिकल स्थित चौराहे पर लगी प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाकर उपस्थित सफाई कर्मियों का माल्यार्पण कर सम्मान करते हुए पूरे हर्षोल्लास के साथ माल्यार्पण भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में किया। प्रयागराज की पावन धरती पर युवा भाजपा नेता नीरज सिंह ( केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह) के सुपुत्र का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। युवा नेता नीरज सिंह नेने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी सत्यम अहिंसा के पुजारी थे जिन्होंने देश को स्वदेशी का मंत्र देते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर पुणे विश्व गुरु बनने का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने गांधी जी को त्याग की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी तथा कार्यकर्ताओं की धमनियों में सेवा ही संगठन के रक्त संचार की बात भी कहीं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को प्रेरणादाई संगठन बताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर तथा भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्रहित में तन मन धन समर्पित करने वाले तथा विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन होने की बधाई देते हुए कहां की देश प्रेमियों के लिए गौरंगबित होने का सुखद पल बताया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सर्वप्रथम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं हिंदुओं की आस्था एवं श्रद्धा के पर्व नवरात्रि के पवन अवसर पर सिक्का करने के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की की सिक्के पर मां दुर्गा की आकृति बनाकर राष्ट्र की आध्यात्मिकता को और मजबूत किया है। 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर 15 दिन से चलने वाले सेवा पखवाड़ा के सभी कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए, कार्यकर्ताओं एवं भाजपा की रीतिनीति में रुचि रखने वाले जनमानस के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन की बधाई देते हुए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अनवरत चल रहे संगठन कार्य के समापन की घोषणा करते हुए कहा कि देशवासियों के लिए गांधी जी का जीवन सदैव अनुकरणीय रहेगा। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, रणजीत सिंह, राजेंद्र मिश्रा, डॉ शैलेश पांडे, कुंज बिहारी मिश्रा, रवि केसरवानी, राजू पाठक, प्रमोद मोदी, बृजेश मिश्रा, रमेश पासी, देवेश सिंह, विक्रम सिंह, भदोरिया, अनुज कुशवाहा, अरुण पटेल, दीप द्विवेदी, पार्षद आशीष द्विवेदी, पार्षद नीरज गुप्ता, मोहित गुप्ता, अंजनी सिंह, हरीश भारतीय, हरीश भारतीय, श्याम चंद, गौरीश आहूजा, विजय श्रीवास्तव, बृजेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, विश्वास श्रीवास्तव, रतन खरे, शोभिता श्रीवास्तव, आभा सिंह, प्रियंका पाराशर, नीलम त्रिपाठी, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव एवं सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।