सपा ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

MIRZAPUR NEWS: सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपति महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन सत्य और अहिंसा को समर्पित कर रखा था वे कहते थो कि ‘‘आंख के बदले आंख‘‘ पूरे विश्व को अंधा बना देगी। उनका सत्याग्रह असीम प्रेम व करूणा से प्र्रेरित रहा है। उनका सत्याग्रह पाप का विरोध करता है, पापी का नही। गांधी जी का जीवन हमे समानता, स्वच्छता, नैतिक मूल्यों के प्रति आस्था और समाज तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण सिखाता है। इस मौके पर गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर मार्ल्यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेश भारतीय, मेवालाल प्रजापति, अनीष खान, वन्दना गुप्ता, रजिया बेगम, शिवकुमार यादव, विकास गुप्ता आदि ने अपने विचार रखें।
                           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *