मानिकपुर पुलिस ने विवादित डीजे उपकरण सीज कर 8 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ जिले के थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दो पक्षों के मध्य डीजे बजाने को लेकर उत्पन्न विवाद में आवश्यक कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मानिकपुर एवं पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया. जाँच के दौरान पाया गया कि दोनों पक्षों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर डीजे बजाने को लेकर विवाद किया जा रहा था, जिससे क्षेत्र में शांति भंग होने की संभावना थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विवादित डीजे उपकरणों को सीज कर लिया और दोनों पक्षों के जिम्मेदार कुल 08 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्यवाही की। मौके से कुल 04 अदद मोटरसाइकिल और 02 अदद डीजे साउंड सिस्टम बरामद कर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।
अभियुक्तों का विवरण:
01. भोला सोनकर, पुत्र प्रमोद सोनकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी पचिया बरई थाना कुण्डा, प्रतापगढ़ ।
02. नितिन पटेल, पुत्र शुक्ला पटेल, उम्र 18 वर्ष, निवासी मियां का पुरवा थाना कुण्डा, प्रतापगढ़ ।
03. धर्मेन्द्र पटेल, पुत्र मोतीलाल पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी रायगढ़ थाना महेशगंज, प्रतापगढ़ ।
04. सचिन सोनकर, पुत्र राकेश सोनकर, उम्र 18 वर्ष, निवासी पचिया बरई थाना कुण्डा, प्रतापगढ़ ।
05. रॉबिन पटेल, पुत्र पृथ्वीलाल पटेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी बल्दी का पुरवा थाना कुण्डा, प्रतापगढ़ ।
06. अभय राज पटेल, पुत्र अमरजीत पटेल, उम्र 17 वर्ष, निवासी मियां का पुरवा थाना कुण्डा, प्रतापगढ़ ।
07. मुकेश कुमार, पुत्र रामदुलारे, उम्र 35 वर्ष, निवासी शेखपुर थाना कुण्डा, प्रतापगढ़ ।
08. शिवकुमार, पुत्र पन्नालाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी मियां का पुरवा थाना कुण्डा, प्रतापगढ़ । थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार के विवाद या सार्वजनिक शांति भंग करने वाले कृत्यों की पुलिस द्वारा पूरी सतर्कता एवं निगरानी की जा रही है। वर्तमान में क्षेत्र का माहौल पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में ऐसी किसी भी प्रकार की अव्यवस्था एवं विवाद पर सख्त दृष्टि रखी जा रही है। आमजन से अपील है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
पुलिस टीम:
उ0नि0 संजय कुमार, उ0नि0 संतोष यादव, उ0नि0 उमेश प्रताप सिंह, उ0नि0 मो.ंदीम खान मय हमराह, का0 ध्यानचन्द, हे0का0 राकेश कुमार, का0 दिलीप कुमार, का0 रामदेव गौतम, का0 दर्वेश कुमार, का0 मनोज यादव, म0का0 रीतेश राणा एवं म0का0 रीना गुप्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *