Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
FATEHPUR NEWS: जिले में एक 58 वर्षीय व्यक्ति का शव तालाब में मिला है। घटना खागा तहसील क्षेत्रांतर्गत किशनपुर थाना क्षेत्र की विजयीपुर चौकी के रानीपुर बहेरा गांव में शुक्रवार सुबह सामने आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतक की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गांव निवासी नरोत्तम सिंह पुत्र पृथ्वी पाल सिंह (58) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि नरोत्तम सिंह अविवाहित थे और बवासीर की बीमारी से पीड़ित थे। वह बुधवार दोपहर से घर से लापता थे, जिनकी तलाश रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां की जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे नरोत्तम सिंह का शव घर से लगभग 50 मीटर दूर बने एक तालाब में मृत अवस्था में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर खागा सीओ बृजमोहन राय, किशनपुर थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम और स्थानीय चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशनपुर थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।