Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

आकांक्षा मिश्रा, सचिव की अध्यक्षता में हुआ आयोजित
FATEHPUR NEWS: मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन पर आधारित विशेष अभियान के अन्तर्गत आकांक्षा मिश्रा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (प्रतितोष, प्रतिषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा मुख्यंमत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टाप सेन्टर, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल सेवा योजना एवं अन्य महिला परक योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (प्रतितोष, प्रतिषेध और निवारण) अधिनियम 2013 विषय पर कार्यशाला का आयोजन करते हुए उपस्थित महिला शिक्षिकाओं, आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं एवं अन्य विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ अभिमुखीकरण करते हुए अधिनियम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हुए संवाद किया गया। महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, बालश्रम, बाल भिश्रावृत्ति आदि प्रमुख प्राविधानों के बारे में उपस्थित बच्चों एवं आमजन मानस को जागरूक किया गया है। उक्त के अतिरिक्त बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण टोल फ्री नम्बर 1076, 112, 181, 1098, 1090 आदि प्रमुख नम्बरों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए टोल फ्री नम्बरों के उपयोग के सम्बन्ध में व्यापक रूप से जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित, जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष महिला थाना, वन स्टाप सेन्टर, हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन, महिला थाने की टीम के साथ माध्यमिक/बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकायें, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहु एवं अन्य विभागों में कार्यरत महिला कार्मिक उपस्थित रही हैं।