मिशन शक्ति के तहत छात्रा उपासना जोशी बनीं एक दिन की बीएसए

बीएसए भारती त्रिपाठी ने पदीय दायित्वों का कराया परिचय

FATEHPUR NEWS: प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं व महिलाओं के सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा समस्त 13 विकास खण्ड एवं नगर क्षेत्र फतेहपुर के समस्त विद्यालयों एवं जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में एक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में एक दिन के लिए उपासना जोशी, उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसेनगंज में अध्ययनरत कक्षा-8 की छात्रा को बनाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी द्वारा एक दिन के लिए नियुक्त उपासना जोशी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पदीय दायित्वों से परिचय कराया गया। इस दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कैसे निस्तारण किया जाता है, समझाया गया। साथ ही कार्यालय के समस्त पटल का भ्रमण कराते हुए सभी पटल से सम्पादित होने वाले कार्यो से परिचित कराया गया। भ्रमण के दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा कार्यालय का भी भ्रमण किया गया तथा वहां से संचालित होने वाले कार्यों से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *