महापुरुषों को एसडीएम सदर ने दी श्रद्धांजलि, दुर्गा पूजा में भी लिया भाग

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने तहसील सदर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा एसडीएम ने तहसील गेट पर स्थापित दुर्गा पंडाल में माता दुर्गा की पूजा-अर्चना भी की और आशीर्वाद लिया। एसडीएम सदर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने  अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों के माध्यम से भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा उन्होंने कहां कि दुर्गा माता शक्ति और साहस की प्रतीक मानी जाती है। माता दुर्गा की आराधना से व्यक्ति को शक्ति, साहस और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *