Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को डॉ. श्रीकांत रजक की अगुवाई में आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सालयों में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उनके जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया और उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. श्रीकांत रजक ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से हमें सत्य, अहिंसा और देशभक्ति के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।