पुलिस ने मोबाईल चोर को किया गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक ने डा. कौस्तुभ निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा जयप्रकाश यादव के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
शशिकांत गुप्ता पुत्र जमादार गुप्ता सा० मौ० भकुरा थाना सरायख्वाजा ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल एक टीम गठित कर मामले की जाँच प्रारंभ की गई। तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार को अभियुक्त मंगल गौतम पुत्र [
रामदुलार गौतम, निवासी अतरही थाना सरायख्वाजा जौनपुर) को आनापुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जाँच की जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *