Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KUSHINAGAR NEWS: संसद खेल महोत्सव के तहत विकास खंड कसया के कंपोजिट स्कूल सिरसिया में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें न्याय पंचायत बेलवा दुर्गा राय के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर व कौशल का प्रदर्शन किया।पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैंसहा की टीम ओवर आल चौंपियन रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोरखपुर के अध्यक्ष राजेश शुक्ल व प्रधानाध्यापक नीरज श्रीवास्तव ने झंडी दिखा कर किया।राजेश शुक्ल ने कहा की खेल प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने में सहायक साबित होती है।अब बच्चे खेलों के माध्यम से अपना भविष्य भी सवार सकते हैं। जूनियर बालक वर्ग खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैंसहा व कुरमौटा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैंसहा की टीम विजयी रही।खो खो प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा विजेता तो सिरसिया उपविजेता रहा।जूनियर बालक कबड्डी भैंसहा विजेता व कुरमौटा की टीम उपविजेता रही।प्राथमिक स्तर बालक कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय नीबी खोराबार खविजेता तो कुरमौटा की टीम उपविजेता रही।बालिका प्राथमिक स्तर पर कुरमौटा विजेता तो मिश्रौली उपविजेता रही।बालिका जूनियर स्तर कबड्डी में भैंसहा विजेता तो सिरसिया की टीम उपविजेता रही।जूनियर स्तर बालकों के 50 मीटर में बेलवा के सैफुल्लाह प्रथम व भैंसहा के इरसाद अंसारी द्वितीय रहे।100 मीटर दौड़ में भैंसहा के इरसाद प्रथम तो बेलवा के सैफुल्लाह द्वितीय स्थान पर रहे।जूनियर स्तर बालक 200 मीटर दौड़ में भैंसहा के अब्दुल कादिर प्रथम व इरसाद द्वितीय रहे।बालिका जूनियर स्तर 50 मीटर में सिरसीया की सोनी भारती विजेता तो भैंसहा की चांदनी उपविजेता रही।100 मीटर दौड़ में भैंसहा की करिश्मा विजेता तो सिरसीया की काजल उपविजेता रही।बालिका 200 मीटर में भैंसहा की करिश्मा प्रथम तो बेलवा दुर्गाराय की रीना गौंड उपविजेता रही।खेल के उपरांत विजयी बच्चों को बीईओ अशोक यादव के द्वारा पुरस्कार दिया गया। खेल का संचालन दिलीप सिंह,हरिंद्र चौरसिया,धर्मेन्द्र दूबे व कृष्ण मोहन के द्वारा किया गया।आभार ज्ञापन आयोजक महेंद्र सिंह ने किया।इस अवसर पर यशोदानंद द्विवेदी,अमित राय,अनूप गुप्त, बदरुज्जमा सिद्दीकी, नीतू श्रीवास्तव,प्रियंवदा शर्मा,किरण वर्मा,सुनीता सिंह, सीमा राव,अमर प्रकाश पाण्डेय,राघवेंद्र सिंह, स्नेहा तिवारी,सुधीर राव,अनुराधा तिवारी,अरविंद सिंह, अरुणेश मिश्र,दयानंद यादव, ऋषिकेश सिंह,असदुल्ला अंसारी आदि उपस्थित रहे।