Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: थाना सोरांव के रहने वाले मुकेश कुमार पुत्र राजकरण निवासी नि. ग्राम जगदीशपुर मेंदी का रहने वाला है। पीड़ित मुकेश ए.जी ऑफिस में सरकारी कर्मचारी है। प्रतिदिन की तरह वह अपने काम से एजी ऑफिस जा रहे था दिनांक 30-9-25 को समय लगभग 9.00 बजे प्रातःकाल अपने दो पहिया वाहन से अपने आफिस के लिए निकला तभी रास्ते में कुछ अपराधी प्रवृति के लोगो ने मुकेश पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि रास्ते मे पंडिला रोड के मटियारा चांदपुर नहर के पास पहले से मौजूद अजय कुमार पुत्र मुनेश्वर विजय सिंह पुत्र मुनेश्वर व ओमप्रकाश पुत्र रामजतन अक्षय पटेल पुत्र रमेश्वर प्रसाद ननके पुत्र जगदीश प्रसाद सभी व्यक्तियो ने हाथ मे लाठी डण्डा व लोहे की राड से हमला कर दिया इतना मारा की हाथ पैर तोड़ कर लहू लुहान कर दिया। आस पास के लोगो को पास आता देख युवक अदमरा अवस्था में छोड़ हमलावर फरार हो गए। युवक को अचेत अवस्था में राहगीरों नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ युवक का उपचार चल रहा है सूत्रों के अनुसार आपसी जमीनी रंजिस पहले से चल रही है। हालांकि पीड़ित युवक ने सम्बंधित थाने तहरीर देकर कर मुकदमा दर्ज करा दिया है। युवक ने न्याय की गुहार लगाई पुलिस की ओर से मामले की जाँच की जा रही है।