Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: इटावा के थाना सैफई की मिशन शक्ति टीम ने शुक्रवार को ग्राम हैवरा स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज में छात्राओं और महिलाओं के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य विषय पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
स्वास्थ्य सेवा / एंबुलेंस: 102, 108
वीमेन पावर लाइन: 1090
चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
वीमेन हेल्पलाइन: 181
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930
LPG गैस रिसाव हेल्पलाइन: 1906
उपभोक्ता अधिकार हेल्पलाइन: 1915
संदेश: स्वस्थ और सतर्क रहना ही असली सुरक्षा है।
विधवा पेंशन योजना
वृद्धावस्था पेंशन योजना
सुकन्या समृद्धि योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना नशा मुक्ति भारत अभियान
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)
आयुष्मान भारत / पीएम जन आरोग्य योजना (PMJAY)
छात्र-छात्राओं को पढ़ाई को प्राथमिकता देने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर भविष्य को उज्ज्वल बनाने की सलाह दी गई।
साथ ही, हेल्पलाइन नंबर और सरकारी योजनाओं की जानकारी अपने परिवार और मित्रों से साझा करने का भी आग्रह किया गया।
सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें और जागरूकता फैलाएं।