पति को लेकर महिला से विवाद, चितभवन में महिलाओं ने की मारपीट पुलिस ने किया गिरफ्तार

ETAWA NEWS: थाना इकदिल क्षेत्र अंतर्गत चितभवन गांव में बुधवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बकेवर थाना क्षेत्र की कुछ महिलाएं गांव में पहुंचकर एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता करने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही चितभवन चौकी से उप निरीक्षक शैलेश सिंह, कांस्टेबल ललित चौधरी और महिला कांस्टेबल निर्मल शर्मा मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बकेवर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी मीना देवी पत्नी पप्पू, खुशी कुमारी, शालिनी पुत्री फिरोज, और एक अन्य महिला ने चितभवन निवासी जागेंद्र देवी पत्नी नीरज कुमार पर आरोप लगाया कि वह उनके पति के साथ अवैध संबंध रखती है। इसी को लेकर महिलाओं ने जागेंद्र देवी के घर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने सभी आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *