जीआरपी पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को दबोचा, 16 मुकदमों में वांछित

ETAWA NEWS: थाना जीआरपी  पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मो० साहिल उर्फ शनि पुत्र मुन्ना उर्फ अजीज निवासी चिड़ीमार कालोनी, ईदगाह थाना बाबूपुरवा, कानपुर नगर (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई है।पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए 4 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये) बरामद किए हैं। अभियुक्त चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने में लिप्त रहता है। उसके खिलाफ विभिन्न जिलों में चोरी, शस्त्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के पर्यवेक्षण में व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे व प्रभारी निरीक्षक जीआरपी इटावा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त को रेलवे स्टेशन इटावा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *