मुकदमा न लिखे जाने पर बसपा जिलाध्यक्ष के साथ पीड़ित परिवार ने एसपी से की शिकायत

JALAUN NEWS: कस्बा व थाना एट में नाबालिग दलित बालक के साथ दबंग द्वारा की गयी मारपीट के मामले में थाना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किये जाने के मामले को लेकर पीड़ित परिवार बसपा जिलाध्यक्ष डा. बृजेश कुमार जाटव सहित अन्य बसपा नेताओं के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बसपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार जाटव के नेतृत्व में आदित्य भंते, गौरव.चौधरी, मानवेंद्र निरंजन, सुरेश गौतम,आनंद परिहार आदि बसपा नेताओं के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए सुमन अहिरवार पत्नी अरविंद अहिरवार निवासी कस्बा एट ने बताया कि 29 सितंबर को 12 बजे उसका नाबालिग पुत्र पुष्पेन्द्र अहिरवार घर के बाहर साइकिल चला रहा था वहां से विवेक बादल अपनी बाइक से निकल रहे जिन्होंने मेरे पुत्र की साइकिल में टक्कर मार दी तथा बेल्ट से मारपीट करने लगे जब प्रार्थनी ने पुत्र के रोने की आवाज सुनी और बाहर निकाल कर आयी और पूछा कि मेरे पुत्र को क्यो मारा तो मेरे साथ भी मारपीट करते हुए जातिसूचक गालियां देने लगा।इस मामले की लिखित तहरीर एट थाना पुलिस को दी इसके बाद भी आज तक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *