Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: जनपद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना गौराबादशाहपुर, थाना केराकत एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान अन्तरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। थानाध्यक्ष केराकत त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में गिरोह का सरगना महेन्द्र मौर्या व उसका एक सहयोगी गोली लगने से घायल हुआ, जबकि गिरोह के अन्य तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपितों से चार पहिया वाहन, अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपितों ने 15 से अधिक चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया—
“संयुक्त पुलिस टीम की सतत निगरानी और सक्रिय प्रयासों से सक्रिय चोर गिरोह को मुठभेड़ के दौरान पकड़ने में सफलता मिली। गैंगलीडर महेन्द्र मौर्या व एक अन्य घायल अवस्था में उपचार हेतु अस्पताल भेजे गए हैं। बरामद सामान और पूछताछ से कई घटनाओं का खुलासा हुआ है, आगे की विवेचना जारी है।”