सरायख्वाजा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS: थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर शुक्रवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों में शकलैन पुत्र महमूद निवासी मल्हनी, थाना सरायख्वाजा (उम्र लगभग 32 वर्ष) शामिल है, जिस पर वाद संख्या 1415/22 धारा 128 दंड प्रक्रिया संहिता, शहजादी बनाम शकलैन दर्ज है। वहीं दूसरी अभियुक्त मनभावती देवी पत्नी राममिशन निवासी मल्हनी बाजार (उम्र लगभग 50 वर्ष) है, जिसके खिलाफ मु0अ0सं0 3304/11 धारा 498ए भा0द0वि0, सुरेखा बनाम गुलाब के मामले में न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट एवं आरोपित धाराओं से अवगत कराते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *