Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

VARANASI NEWS: अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य तथा अच्छाई पर बुराई के प्रतीक पर्व “विजयादशमी” के अवसर पर काशी में स्वर्णकारों ने देवी की आराधना कर “शस्त्र का पूजन” किया। समारोह में उपस्थित जनों ने जय माता दी, हर हर महादेव तथा जय श्री राम का उद्घोष किया। गुरूवार को मध्यमेश्वर स्थित अध्यक्ष कमल कुमार सिंह के आवास पर स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मां महिषासुर मर्दिनी की बड़ी तस्वीर के समक्ष “शस्त्र पूजन” का आयोजन किया। प्रारंभ में कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने पंडित मिथिलेश शुक्ला “बिहारी” के आचार्यत्व में विधिवत पूजन अर्चन किया। आचार्य जी के नेतृत्व में मां भगवती की प्रतिमा के समक्ष दुर्गा सप्तशती का संपुट पाठ किया।
उक्त अवसर पर अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने बताया कि भगवान श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा की आराधना की थी और साथ ही शस्त्र का पूजन भी किया था। तभी से सनातन धर्म के लोग क्रोध पर क्षमा, अज्ञानता पर ज्ञान, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य का महा विजय पर्व दशहरा हर्षोल्लाह के साथ मनाते चले आ रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में गुरूवार को विजयादशमी के दिन सन् 1954 से चली आ रही “शस्त्र पूजन” की परंपरा का निर्वहन कमेटी परिवार ने किया। इस अवसर पर संरक्षक गंगाराम ने कहा कि धर्म की पुनर्स्थापना का यह शाश्वत सत्य प्रभु श्रीराम द्वारा रावण के संहार के साथ हमें सदैव प्रेरित करता है। कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज परिवार के सैकड़ो संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।आगंतुकों का स्वागत कमेटी के महामंत्री सतीश कुमार सिंह तथा धन्यवाद प्रकाश कोषाध्यक्ष विष्णु सेठ ने किया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से गंगाराम जी, सरोज सेठ, श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ, मुरली मनोहर सिंह, किशोर कुमार सेठ, डॉ कैलाश सिंह विकास, अशोक वर्मा, घनश्याम सेठ “बच्चा”, राजू वर्मा, सत्यनारायण सेठ, श्याम जी सर्राफ, सत्यप्रकाश सेठ, विष्णु दयाल, अवधेश सेठ, एड० सुरेन्द्र सेठ, प्रताप सिंह, रवि वर्मा, भुवन नारायण सिंह, जितेंद्र सेठ, विष्णु दयाल, प्रेम सेठ, कन्हैया लाल सेठ, सत्येंद्र वर्मा सहित समाज के सैकड़ो लोग शामिल रहे।