गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर नगर को स्वच्छ बनाने की ली प्रतिज्ञा

JHANSI NEWS: समाजसेवी संस्था अक्षय जन सेवा समिति ने सिद्धेश्वर  मंदिर प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती दो अक्टूबर के अवसर पर अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम समिति सदस्यों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनको नमन किया. 
अध्यक्ष सविता पचौरी ने अपने संबोधन में उन्होंने देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में गांधी जी और लालबहादुर शास्त्री  के अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने लोगों से इन महान नेताओं के आदर्शों, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर एक मजबूत और प्रगतिशील राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। इस पावन अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन को लेकर भी गंभीरता व्यक्त की गई। उन्होंने समस्त नगरवासियों से अपने आस-पास साफ-सफाई बनाए रखने में सक्रिय रूप से सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर सभी ने एक स्वच्छ बनाने की प्रतिज्ञा भी ली। इस दौरान अरुण पचौरी, मनोज पाठक, संध्या पाठक, इंजी मयंक, नीलू, शालू, विवेक, आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *