Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन का 22वाँ वार्षिक ज़ोनल अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अधिवेशन के दौरान केंद्रीय चुनाव भी आयोजित किए गए, जो चुनाव अधिकारी कामरेड अमर सिंह यादव, मंडल मंत्री, झाँसी के निर्देशन में हुए।
इस चुनाव में, यूनियन के शीर्ष पदों के लिए कामरेड शिव गोपाल मिश्रा को केंद्रीय अध्यक्ष और कामरेड आर. डी. यादव को केंद्रीय महामंत्री के पद पर पुनः निर्विरोध चुना गया। दोनों नेताओं पर यूनियन सदस्यों ने एक बार फिर अपना अटूट विश्वास जताया। जिसमें झाँसी मंडल से पाँच केंद्रीय पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।झाँसी मंडल ने भी केंद्रीय कार्यकारिणी में अपना मजबूत प्रतिनिधित्व बनाए रखा। झाँसी मंडल से कुल पाँच पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए: पुनः निर्वाचित पदाधिकारी: कामरेड वी. एस. कंसाना -केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कामरेड बी. के. यादव – केंद्रीय सहायक महामंत्री कामरेड उषा सिंह – केंद्रीय उपाध्यक्ष नए निर्वाचित पदाधिकारी: कामरेड शशि कपूर – केंद्रीय सहायक महामंत्री (कामरेड अजय सिंह यादव के सेवानिवृत्त होने पर रिक्त पद पर) कामरेड शिशिर जयसवाल – केंद्रीय उपाध्यक्ष (कामरेड एच. एस. चौहान के सेवानिवृत्त होने पर रिक्त पद पर) इस अधिवेशन और चुनाव के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रेल कर्मचारियों के हित में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।