Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अंतर्राष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामण्डलेश्वर डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने दी बधाई
समाजसेवा है जीवन का अंतिम लक्ष्य: डॉ. सान्वी जेठवाणी
PRAYAGRAJ NEWS: टांसजेण्डर पासंस लीडर शिप कांक्लेव और सम्मान समारोह दिल्ली में समाजसेवा के लिए मुम्बई की वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सान्वी जेठवाणी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, किन्नर अखाडा की आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज और पूर्व मंत्री सांसद एसपी बघेल ने दिल्ली के दि ललित होटल में प्रदान किया। सम्मानित किए जाने पर डॉ. सान्वी जेठवाणी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. सान्वी जेठवाणी प्रयागराज में आज थी। उन्होंने बताया कि वह जानी मानी तृतीयपंथी सामाजिक कार्यकर्ता, सांस्कृतिक कार्यकर्ता, लावणी नृत्यांगना और भारत की पहली मिस प्लस साइज इंडिया (ट्रांसजेंडर समुदाय से) हैं। नांदेड़ (महाराष्ट्र) की निवासी डॉ. सान्वी ने समाज में तृतीयपंथी समुदाय के अधिकारों और सम्मान के लिए अपने जीवन को समर्पित किया है। उन्होने बताया कि महाराष्ट्र राज्य तृतीयपंथी हक़ और कल्याण मंडल की सह उपाध्यक्ष है। अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा की पीआरओ एवं संत के रूप में दीक्षा प्राप्त किया है। महाराष्ट्र सरकार की ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की सदस्य भी है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की ट्रांसजेंडर नीति – 2024 के निर्माण में अहम योगदान था। तृतीयपंथी समुदाय के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण और पुलिस रिकॉर्ड में जेंडर बदलने की अनुमति दिलाने हेतु सफल प्रयास किया।
उन्होने बताया कि एक वर्ष से अधिक संघर्ष के बाद, ‘इंद्रधनु’ नामक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम को महाराष्ट्र शासन द्वारा मंज़ूरी दिलाई – जो अब हर वर्ष आयोजित होगा। डॉ. सान्वी जेठवाणी ने बताया कि तृतीयपंथी समुदाय के लिए आर्थिक सशक्तिकरण परियोजनाएँ, जैसे – बायोडिग्रेडेबल प्लेट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और इको-फ्रेंडली पैकेजिंग यूनिट स्थापित करने का कार्य महाराष्ट्र और देश भर में 700 से अधिक सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का संचालन और निर्णायक के रूप में योगदान संवेदनशीलता और जागरूकता डॉ. सान्वी लगातार पुलिस विभाग, सरकारी अधिकारी, और शैक्षणिक संस्थानों में जेंडर सेंसिटाइजेशन और अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं, ताकि समाज में तृतीयपंथी समुदाय के प्रति संवेदनशीलता और समानता का दृष्टिकोण विकसित हो। डॉ. सान्वी जेठवाणी का जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने यह साबित किया है कि अगर इरादा मजबूत हो तो समाज की सोच बदलना और नई राह बनाना संभव है।