सुरक्षा व्यवस्था के बीच पचपेड़वा में प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा कस्बा पचपेड़वा बलरामपुर में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में लगे पुलिस बल को सतर्क रहते हुए जनमानस में शांन्ति, सुरक्षा व सहयोग की भावना बनाए रखने हेतु निर्देशित किया।
विसर्जन कार्यक्रम के दौरान संवेदनशील स्थानों की ड्रोन कैमरे से सतत निगरानी की गयी ताकि पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से सम्पन्न हो सके।इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर तैनात मिशन शक्ति टीमों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय रूप से कार्य करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सहायता तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान एवं जन-जागरूकता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे और कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *