महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर व विद्यालय में कोटिशः नमन

SIDHARTHNAGAR NEWS: गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय बढ़नी बाजार तथा पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रामदत्तगंज बढ़नी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पंचायत कार्यालय में सुबह ध्वजारोहण किया गया और गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री जी का जय जवान, जय किसान का उद्घोष आज भी हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा दिखाता है। कार्यक्रम में रामराज कन्नौजिया, ऋषभ मोदनवाल, पवन त्रिपाठी, हरीश भारद्वाज, मकसूद आलम, भीमसेन यादव, विजय सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं पीएम कंपोजिट विद्यालय रामदत्तगंज बढ़नी में भी सभासदों की उपस्थिति में जयंती मनाई गई। शिक्षा समिति के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य  जावेद आलम ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और वरिष्ठ सभासद कन्हैया मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अलावा सभासद गण निजाम अहमद, सतीश शर्मा, निसार अहमद, रजीउद्दीन, सभासद प्रतिनिधि मो. अख्तर,श्रीराम एवं विद्यालय के अन्य अध्यापक गण ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित जन और गणमान्य नागरिकों ने महापुरुषों के आदर्शों और संदेशों को याद करते हुए उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *