Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरलल
PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना अंतर्गत सरायसागर गांव में शुक्रवार शाम एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा था।बताया जा रहा है कि कथित सपा नेता अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से पहुंचा और भोला सोखा को पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि डायल 112 मौके पर पहुंचने के बाद भी कथित सपा नेता ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकल गए। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।वहां मौजूद लोगों ने बताया कि विवाद पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है।मामले को लेकर जब कंधई एस ओ गुलाबचंद सोनकर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों सगे मामा भांजे हैं।मामा व भांजा दोनों ओझाई सोखाई करते हैं, गोली नहीं चली थी।दोनों लोग के बीच में विवाद हुआ था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।