जश्न ए गौसिया पर निकाला गया जुलूस, हुई चादरपोशी

PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर पंचायत के खानापटटी वार्ड में शनिवार को उन्सठवाँ जश्न ए गौसिया मनाया गया। इसकी शुरूआत मदरसा दारूल उलूम बाबुननवी के बच्चों ने स्कूल गेट से घुइसरनाथ रोड की बड़ी नहर तक जुलूसे गौसिया से किया। वहीं मदरसे के अहाते में सूफी अतीके मिल्लत की मजार पर गुलपोशी व चादरपोशी हुई। चादरपोशी में बड़ी संख्या में इलाके के हिन्दुओं व मुस्लिमों की मौजूदगी कौमी एकता की मिशाल लिये दिखी। हजरत मौलाना रहमानी मियां ने सरकार गौस पाक व अतीके मिल्लत की जिंदगी की खूबियों पर प्रकाश डाला। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी व सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना की ओर से मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने गुलपोशी की। जश्न ए गौसिया में लोगों ने मुल्क की तरक्की व भलाई तथा आपसी भाईचारे का पैगाम भी दिया। संचालन बेलाल रहमानी ने किया। इस मौके पर सददाम अहमद, सभासद मोकीम खान, मतलूब खॉन, दिनेश सिंह, अम्मार रहमानी, मो0 हिफजान, सैफ खान, अख्तर खान, अतीक खान, जुनैद खान, हाफिज शोएब, वकार अहमद, मो0 अली, इम्तियाज खां आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *