सिंह सीमेंट एजेंसी के प्रोपराइटर से ठगी का प्रयास, साइबर सेल में शिकायत दर्ज

PRATAPGARH NEWS: पट्टी क्षेत्र के बनी तेरहमील स्थित सिंह सीमेंट एजेंसी के प्रोपराइटर एवं पूर्व प्रधान रुद्र प्रताप सिंह के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मकरा निवासी कंजा बताकर एक व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 7408996305 से कॉल कर 15 बोरी सीमेंट और एक ट्राली मोरंग का ऑर्डर दिया। प्रोपराइटर ने पूर्व की तरह ऑर्डर की पुष्टि कर सामान बताए गए पते पर भेज दिया। जब एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुँचे तो यह स्पष्ट हुआ कि न तो वहाँ कोई ऑर्डर दिया गया था और न ही बताए गए व्यक्ति का मोबाइल नंबर सही था। इस बीच ठग ने दोबारा फोन कर एक अन्य नंबर 9305592147 से ₹4000 की अग्रिम राशि भेजने का दबाव बनाया। राशि ट्रांसफर करने पर खाता धारक का नाम सावित्री (बैंक ऑफ बड़ौदा, प्रतापगढ़) निकलकर सामने आया।प्रोपराइटर को ठगी की आशंका हुई और उन्होंने तत्काल इस पूरे मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई। स्थानीय व्यापारियों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की ठगी की घटनाएँ व्यापारियों को भारी नुकसान पहुँचा सकती हैं। फिलहाल पुलिस और साइबर टीम मामले की जाँच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *