फायर ऑडिट प्रशिक्षण के दौरान कई संस्थानों में हुई अग्नि सुरक्षा जांच

बिंदकी क्षेत्र में सीएफओ और फायर स्टेशन इंचार्ज ने किया जांच

FATEHPUR NEWS: जिले की औंग न्याय पंचायत में अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण किया गया। बिंदकी फायर स्टेशन के इंचार्ज वीके सिंह तोमर और सीएफओ जसवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने विभिन्न संस्थानों का फायर ऑडिट किया। टीम ने पेट्रोल पंप, स्कूल और अस्पतालों सहित कई स्थानों का दौरा किया। इस दौरान अग्नि से बचाव के लिए उपलब्ध संसाधनों की जांच की गई। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड की तत्परता (टर्न आउट) का भी आकलन किया गया। आगामी त्योहारों और पर्वों को देखते हुए फायर सर्विस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान, इन संस्थानों में मौजूद कर्मचारियों को स्थापित अग्निशमन यंत्रों को चलाने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *