Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: थाना बकेवर रसूलपुर गांव की एक युवती ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बकेवर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता कंचन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 27 सितंबर 2024 को कानपुर के राजेंद्र नगर के रहनेवाले रंजीत कुमार से हुई थी। शादी के सात महीने बाद से ही उसके ससुराल वाले, जिनमें सास, ससुर और पति शामिल हैं जो लगातार दहेज में एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर उसे रोजाना भद्दी गालियां दी जाती थीं और प्रताड़ित किया जाता था। इस उत्पीड़न से परेशान होकर कंचन अपने मायके रसूलपुर लौट आई। उसने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह खाली हाथ वापस आई तो उसे जान से मार देंगे। बकेवर थाना प्रभारी सुमित देव पाण्डेय ने बताया कि युवती की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।