Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को तहसील सदर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार (आईएएस) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक सिटी नीतेश सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र, सीओ सदर अमर बहादुर द्वारा भी जन समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीरजापुर, परियोजना निदेशक मीरजापुर, अधिशासी अभियंता जल निगम, सिंचाई विभाग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, और तहसीलदार सदर विशाल शर्मा सहित अन्य जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।