स्वच्छता ही सेवा के तहत सफाई कर्मियों का किया गया सम्मान

BHADOHI NEWS: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर घोसिया नगर पंचायत कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह और अध्यक्ष बेबी अबरार ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। समारोह में स्वच्छता ही सेवा के तहत सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया और नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभासदगण और नगर पंचायत के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *