Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

गजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी हैं
RAJASTHAN NEWS: कस्बें में स्थानीय प्राचीन श्याम हनुमान मंदिर द्वारा संचालित श्याम सहारा परिवार का द्वितीय मासिक कीर्तन श्याम प्रेमी लक्ष्मी नारायण चेजारा रिटायर्ड प्रधानाचार्य के नवनिर्मित आवास श्याम कुंज पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। श्याम सहारा परिवार के सुरेश बीबीपुरिया ने बताया कि बाबा की दिव्य ज्योत प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके बाद भजन गायक विनय तमोली व सवाई सिंह चौहान ने एक से बढ़कर एक भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए श्रोताओं को झूमने मर मजबूर कर दिया। इसके अलावा पत्रकार हरीश शर्मा, सिद्धि शर्मा, खुशी पुजारी, सुनील सोनी, पुनीत पाराशर, कुसुम नीलिमा शर्मा सहित स्थानीय कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर भक्त देर रात तक झूमते-नाचते रहें और वातावरण श्याम भक्ति से सराबोर हो उठा। जहां एक ओर सिंहासन पर विराजे बाबा का दरबार फूलों, गजरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। वहीं फूलों व इत्र की बरसात ने भक्तों का मन मोह लिया। कीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर अर्जुन लाल, चंद्र प्रकाश, विनोद, रामचंद्र, सुशील, पुरुषोत्तम, गिरीश कुदाल, समाजसेवी गिरधारी लाल सैनी, रमेश कुमावत, प्रवीण पुजारी, प्रदीप शर्मा, अंकुर गोयनका, रवि पुजारी, बाल कलाकार विनीत बीबीपुरिया, कमल तिवाडी, धनराज मराठा, पत्रकार अनुराग काछवाल सहित अनेक श्याम भक्त उपस्थित रहें। कार्यक्रम के यजमान बने लक्ष्मी नारायण चेजारा एवं समस्त चेजारा परिवार द्वारा सभी का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश बीबीपुरिया ने किया।