Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सभी से बुराइयों की जगह अच्छाइयां समावेशित करने की अपील की राममलीला महोत्सव में कहीं ये बात
ETAWA NEWS: यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में घोषित यहां की ऐतिहासिक मैदानी रामलीला में परंपरा के अनुसार पंचक मुहूर्त में रावण वध की लीलाओं को देखने शुक्रवार देर शाम को सपा के राष्ट्रीय महासचिव क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने रामलीला महोत्सव में पहुंचकर प्रभु श्री राम और लक्ष्मण हनुमान जी की पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।तदुपरांत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लाल सिद्धार्थ प्रसाद रईस उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू उप प्रबंधक ठा.अजेंद्र सिंह गौर राजीव माथुर आदि ने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव का रामनामी पटिका पहनाकर माल्यार्पण करते हुए राम दरबार प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।लीला देखने आये अपार जन समूह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अपने कर्मों से आकंठ बुराइयों में डूबे महान विदुषी पराक्रमी अहंकारी अभयदानी रावण का विशालकाय मायावी सेना सहित कुल नाश हो गया।हर वर्ष दशहरा को रामलीला में रावण वध की लीला संदेश देती है कि अहंकार बुराई का हमेशा सर्वनाश होता है। इसलिए हम सभी से अपील करते हैं कि सभी लोग अपने अंदर छुपी बुराइयों को दशहरा के दिन त्याग कर अधिक से अधिक अच्छाइयां समावेशित करें और प्रभु श्री राम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने व समाज का कल्याण करें।भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कुछ लोग प्रभु श्री राम की झूठी कसम खाकर सत्तासीन होकर हमारे संविधान से खिलवाड़ कर रहे हैं।ऐसे लोग अब अहंकारी भाषा बोल रहे हैं।आज प्रदेश में भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम पर है।इन्हीं के लोग दलाली का काम कर रहे हैं।अधिकारियों से कहा ऐसे दलालों से सावधान रहें जनता और समाज हित में कार्य करें। वरना जनता सबका हिसाब करेगी।उन्होंने दावा किया कि नेताजी और अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश में बहुत विकास किया गया। समाजवादी सरकार में सभी की बात सुनी जाती थी।श्री यादव ने जसवंत नगर से आत्मिक लगाव की भी याद दिलाना नहीं भूले उन्होंने कहा कि नेताजी से लेकर मुझे भी यहां की जनता जनार्दन ने हमेशा चुनाव में जीत के रूप में असीम प्यार दिया है। इसके लिए उन्होंने जनता जनार्दन से कृतज्ञता जाहिर की।इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू,कन्नौज जिला प्रभारी अनिल प्रताप सिंह गुड्डू, पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार,डॉ हेमेंद्र अग्रवाल आगरा, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू जिला सचिव जितेंद्र मोना यादव,अन्नू गुप्ता एड.राजेंद्र गुप्ता,डॉ पुष्पेंद्र पुरवार, रामनरेश यादव पप्प, ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर यादव, आलोक गांगलस, प्रभाकर दुबे, शुभ गुप्ता, विनय पांडेय,प्रभाकर दुबे गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।