Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के पर्यवेक्षण में थाना बढ़पुरा पुलिस द्वारा शनिवार को ग्राम सुनवारा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला थाना बढ़पुरा पुलिस टीम ने ग्रामीणों, महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान की। टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या की स्थिति में नागरिक तुरंत पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090/181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान पुलिस ने उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया कि – “महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की मजबूती का आधार है, अतः सभी लोग सतर्क रहें और मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।” ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।