Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
AURAIYA NEWS: नगर में स्थित ट्रेंड्समॉल में कार्यरत तीन कर्मचारी आपस में भिड़ गए घटना 27.09.2025 की है, माल कर्मियों में जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कमल कुमार पुत्र राजेश कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी जालौन चौराहा परिहार होटल के पास थाना कोतवाली जनपद औरैया व आकाश दुबे पुत्र प्रमोद कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी बनारसी दास थाना कोतवाली जनपद औरैया, मनोज पुत्र अजय कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम गिरला थाना कुंडौंद जनपद जालौन ये सभी ट्रेंड्स मॉल के कर्मचारी है और आपस मे अच्छे दोस्त भी थे, इनमें काम करने के दौरान किसी बात को लेकर आपस मे कहासुनी हो गई थी। जिस पर इन लोगों ने आपस मे जमकर मारपीट हो गई। जिसका वीडियो वायरल हो गया था, पुलिस द्वारा वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उपरोक्त तीनों युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।