सदर विधायक के प्रयास से डकोर ब्लॉक के ग्राम बढ़ेरा में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

जालौन को मिली बड़ी सौगात, ग्रामीण अंचल के बच्चों को मिलेगा लाभ

JALAUN NEWS: जिले को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के प्रयासों से डकोर ब्लॉक के ग्राम बढ़ेरा में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार की कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने हाल ही में 57 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति दी है, जिनमें जालौन जनपद का नाम भी शामिल है। लंबे समय से क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की मांग उठ रही थी। विद्यालय खुलने से न सिर्फ ग्राम बढ़ेरा व आसपास के ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि पूरे जिले को इसका लाभ होगा। इस निर्णय से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *