Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SAHARANPUR NEWS: सुल्तानपुर में दशहरा पर्व पर श्री राम ने बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया रावण का पुतला दहन कर श्री राम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। श्री रामलीला महोत्सव में दशहरे पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीओ सदर पूर्व अध्यक्ष अकबर कुरेशी ,थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधि पूर्वक शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व चैयर मैन अकबर कुरैशी ने कहा कि अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतिक है दशहरा पर्व।उसके पश्चात राम रावण की सेना का भयंकर युद्ध हुआ तत्पश्चात रावण का पुतला दहन कर प्रभु श्री रामचंद्र जी को राजतिलक किया गया और उन्हें राजपाठ सोपा गया। इस अवसर पर मनदीप सैनी, संजय सैनी, प्रकाश चंद सैनी, राजकुमार सैनी, धूम सिंह, आशु सैनी ,गौरव गुप्ता ,नीलकमल गुप्ता, आकाश काशी ,संदीप कुमार, पवन सेन, हरिश्चंद्र प्रधान, ईसम सिंह, आदि उपस्थित रहे।