Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SAHARANPUR NEWS: बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर पिछले हफ्ते हुई हिंसक झड़पों को लेकर थाना चिलकाना पुलिस अलर्ट रही। सुल्तानपुर चिलकाना एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पुरी मुस्तैदी से अलर्ट रही। थाना चिलकाना प्रभारी संजीव कुमार आज पूरे दल बल के साथ सड़कों पर पैदल गश्त किया और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
थाना चिलकाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बरेली की घटना को देखते हुए हुए किसी भी तरह की अफवाहों या उकसावे पर कड़ाई से नजर रखी जा रही है। उन्होंने मस्जिदों के मौलवी और ग्रामीणों से भी अपील की कि वो शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।