Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SAHARANPUR NEWS: कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मन्त्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राजकीय आई0टी0आई0 के ऑडिटोरियम में विभिन्न व्यवसायों की परीक्षा-2025 में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह-2025 के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर उच्च श्रेणी प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये।
कार्यक्रम के अवसर पर जिला महामंत्री विनोद पुण्डीर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से नीरज कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त पर, सुशांत को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर एवं सौम्या के तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण-पत्र व प्रशस्ति-पत्र का वितरण किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवबन्द कपिल कुमार, कार्यदेशक विनोद सोलंकी, सतीश कुमार, अनुदेशक सरदार सिंह, बिजय कुमार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।