Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SAHARANPUR NEWS: सुल्तानपुर नगर पंचायत के भूत पूर्व चेयरमैन इस्माईल हुसैन त्रिमीज़ी के पुत्र, शिया समुदाय अंजुमन कमेटी के सदर अली इमाम उर्फ प्रिंस ने क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया है। शनिवार को थाना पहुंचे सदर अली इमाम प्रिंस ने सभी थाना प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने थाना संजीव कुमार को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी संजीव कुमार के चार्ज सम्भालने के बाद से क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। जहां नगर की शांति व सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी है वहीं अवैध खनन पर भी अंकुश लगने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी अपने सरल व्यवहार से आमजन का विश्वास जीत रहे है व फरियादियों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनकर तुरन्त कार्यवाही कर उन्हें संतुष्ट करने का काम करते है। यही कारण है कि थाना प्रभारी से क्षेत्र के आमजन खुश नजर आते है।