Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विद्युत पोल गिरने से अंधेरा छाया और पेड़ो गिरने से आवागमन बाधित
KUSHINAGAR NEWS: तेज आंधी और पानी के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से खेत, तालाब, जलाशयों में पानी भर गया है। आंधी से विद्युत पोल गिरने से अंधेरा छाया हुआ है और पेड़ो गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुमान के मुताबिक इधर कई दिनों से आसमान में बदल घिर रहे थे। शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव आ गया और पूरा आकाश काले बादलों से घिर गया और बारिश की बुंदे टपकनी शुरू हो गई। पूरे दिन बादल कम अधिक बरसते रहे। शाम के बाद रात में बारिश शुरू हुआ और शनिवार लगातार दो बजे तक बरसता रहा। जिससे खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल गिर गई। कई जगह खेतों में पानी धान के फसल के ऊपर से बह रहा है। एक अनुमान के मुताबिक किसानों का काफी नुकसान हुआ है। जगह जगह दुर्गा पंडाल गिर गए और पूजा समितियों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। कसया में दर्जनों पंडाल गिर गए। पडरौना मार्ग पर पेड़ गिरने से गोरखपुर, देवरिया, बिहार जाने वाले लोगों को रूट चेंज करना पड़ा। कसया तहसील क्षेत्र के शामपुर हतवा, साखोपार सहित दर्जनों गांवों में आंधी के चलते छोटे बड़े पेड़ पौधे गिर गए। पेड़ों और बिजली के खंभे सड़कों, रास्तों पर गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। मौके पर लोगों ने पेड़ और डालियां काटकर रास्ता साफ कराया। पोल गिरने के चलते विद्युत व्यवस्था ठप होने से चारों ओर अंधेरा छा गया है। बिजली विभाग के कर्मचारी व्यवस्था बहाल करने में लगे हुए हैं। बारिश से बचाव को लेकर प्रशासन ने सतर्कता के निर्देश दिए हैं।