Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

उपस्थित अनधिकृत व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज कराया एफआईआर
BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) डीएम पवन अग्रवाल द्वारा औचक रूप से कार्यालय खंड विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान विकास खंड कार्यालय में कई व्यक्ति जो कि विभिन्न कार्यों हेतु विकास खंड कार्यालय आए थे , जिनसे डीएम द्वारा पूछताछ की गई।इस दौरान डीएम ने विकास खंड कार्यालय में मौजूद एक अनाधिकृत व्यक्ति से कार्यालय में आने के संबध में पूछताछ की , जिस पर उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तथा उनके पास कई लोगों के आधार कार्ड मिले , जिसे डीएम ने गंभीरता से लेते हुए उक्त व्यक्ति को बिचौलिया मानते हुए एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी पचपेड़वा को दिए , जिसके क्रम में खंड विकास अधिकारी द्वारा कोतवाली पचपेड़वा में संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर दी गई है। शासन द्वारा कार्यालय को बिचौलिए से मुक्त किए जाने हेतु जारी दिशानिर्देश के क्रम में डीएम द्वारा सभी कार्यालय को बिचौलियों से मुक्त कराये जाने हेतु कार्यालय अध्यक्ष को कई पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति कार्यालयों में न रहे।