Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) भोजपुर थारू गाँव के निवासी ओसामा उमर खान ने बकिंघम यूनिवर्सिटी से बायोमेडिकल साइंस में बीएससी की डिग्री फर्स्ट क्लास ऑनर्स के साथ हासिल की है। 8 अगस्त 2025 को जारी इस प्रमाणपत्र ने न केवल अपने परिवार को गौरवान्वित किया, बल्कि अपने मेहनत और लगन की मिसाल पेश की है। ओसामा की यह उपलब्धि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रतीक है।यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर और रजिस्ट्रार द्वारा हस्ताक्षरित यह डिग्री अथक प्रयास का फल है। यह उपलब्धि उनके भाइयों के लिए भी एक प्रेरणा है, जो अब उनके नक्शे-कदम पर चलने के लिए प्रेरित होंगे।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, यह डिग्री घर में खुशी की लहर लेकर आई है। ओसामा के पिता ने कहा, “मेरा बेटा मेहनत का फल लाया है और मैं चाहता हूँ कि उसके छोटे भाई भी इसी जुनून के साथ अपने सपनों को हासिल करें। ओसामा की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि शिक्षा और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। आने वाले समय में बायोमेडिकल साइंस में उनकी और भी उपलब्धियाँ देखने को मिलेंगी, ऐसी उम्मीद है।