Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जीएसटी सुधार ऐतिहासिक काम उत्तर प्रदेश नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा विपक्ष के बहकावे में न आएं व्यापारी
PRAYAGRAJ NEWS: रविवार को जीएसटी रिफॉर्म(सुधार) को लेकर भाजपा महानगर के तत्वाधान में शहर दक्षिणी विधानसभा के रामबाग स्थित होटल सनराइज विज्टा में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जीएसटी सुधार को लेकर उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म कर दुनिया ऐतिहासिक काम किया है। प्रयागराज तो भारत माता का केंद्र है। 67 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया और सकुशल वापस गए। यहां के व्यापारियों ने निः शुल्क भोजन कराया। 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता संभाली तो भारत दुनिया के भ्रष्टाचार वाले देशों में पहचाना जाता था। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। मुंबई हमलों के गुनहगार रहे आतंकवादी कसाब को कांग्रेस ने बिरयानी खिलाई। भाजपा सरकार में आज उत्तर प्रदेश में व्यायारियों पर बुरी नजर डालने वालों का क्या हाल होता है सब जानते हैं। पहले एक एक गाड़ी में दस दस असलहाधारी चलते थे और व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूलते थे। डिप्टी सीएम में सपा पर ह बोलते हुए कहा कि “समाजवादी पार्टी का नारा है खाली प्लाट हमारा है”। प्रदेश में अब कानून का राज है जिसने भी कानून तोड़ा उसके खिलाफ बिना भेद भाव के कड़ी कार्रवाई की गई है। पीएम मोदी ने दुनिया को भारत की ताकत बताई, 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, पूरा देश मानता है कि मोदी उनके परिवार के सदस्य हैं। कोविड में पीएम मोदी ने दुनिया को भारत के आत्मनिर्भरता की तस्वीर दिखाई। पोलियो का टीका विदेश से भारत आने में चार दशक लग गए। कोविड काल में भारत ने दुनिया के 150 अधिक राष्ट्रों को निः शुल्क टीका भेजा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जीएसटी सुधार किया। दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं पीएम मोदी। जीएसटी सुधार से आज ढेरों दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीरो जीएसटी है। जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी कम हुई है। भारत तेजी के साथ आगे बढ़ने वाली अर्थ व्यवस्था है। 2014 में 11 वें नंबर पर थे आज चौथे पर हैं। जीएसटी सुधार के बाद चार गुना व्यापार हुआ है। उत्तर प्रदेश नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। व्यापारी विपक्ष के बहकावे में न आएं। सपा कांग्रेस के लोग बहरूपिए हैं। इन्होंने उत्तर प्रदेश को लूटने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में आज बेटियां रात 12 बजे भी निडर होकर निकल सकती हैं। महात्मा गांधी के नाम पर जिन लोगों ने वोट लिया उन्होंने स्वदेशी को कभी प्रमोट नहीं किया। आज पीलीभीत की बांसुरी, मुरादाबाद का पीतल, अलीगढ़ का ताला जैसे प्रदेश के जिलों के प्रसिद्ध उत्पाद दुनिया में पहचान बना चुके हैं उनकी मांग दिनोदिन बढ़ती जा रही है। हमें प्रण लेना होगा कि हम भारत की वस्तुओं को खरीदेंगे जिनमें भारत के लोगों की मेहनत लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के अंदर स्वदेशी अपनाने की प्रेरणा जागृत की। गरीबों की ताकत मोदी की ताकत है। इससे पहले व्यापारियों ने डिप्टी सीएम का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी”झल्लर” ने किया। मंच पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता”नंदी” भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, राणा चावला, विक्रमजीत भदौरिया, सुशील मिश्रा, राजीव नैय्यर मौजूद रहे।
एयरपोर्ट पर किया स्वागत अभिनंदन
व्यापारी सम्मेलन में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, डॉ शैलेष पांडेय, पार्षद नीरज गुप्ता पार्षद साहिल अरोरा पार्षद ऋषि निषादविजय श्रीवास्तव, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विश्वास श्रीवास्तव, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, श्याम प्रकाश पांडेय, परमानंद वर्मा आदि शामिल रहे।
सभी धर्मों का सम्मान लेकिन गैर कानूनी गतिविधियों को इजाजत नहीं
मीडिया से औपचारिक बातचीत में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान है लेकिन गैरकानूनी गतिविधियों को बिल्कुल भी इजाज़त नहीं है। सभी धर्मों का सम्मान करते हैं सबको साथ लेकर चलते हैं। यदि कोई सड़क पर निकलकर अराजकता करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। विपक्ष का काम ही है गलत कहना आरोप लगाना। बिहार चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष चुनाव करवाता है। विपक्ष अपनी संभावित हार को देखकर संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर अपना मुंह छिपाने का काम करता है। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुचिता पारदर्शिता के साथ गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से जन जन का भरोसा जीत चुकी है और बिहार में प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार आने वाली है। सपा सरकार में गुंडागर्दी और अराजकता का क्या हाल था ये छिपा नहीं है।