Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश प्रसाद, राशि कोषाध्यक्ष संदीप चौहान एवं पूर्व पार्षद जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी पवन श्रीवास्तव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट कर प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार बाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा होने पर आभार पत्र देकर धन्यवाद ज्ञापित किया। उप मुख्यमंत्री महोदय ने आभार पत्र स्वीकार करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के मानने वाले हिंदू धर्मावलंबियों की श्रद्धा एवं आस्था कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी के संपूर्ण जीवन को शब्दों में पिरोने वाले आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी के जन्म दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर प्रदेश सरकार अपने को गौरानान्वित महसूस कर रही है। राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि योगी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार का वाल्मीकि समाज हृदय से आभार व्यक्त करते हुए आजीवन आभारी रहेगा।