Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

दो लाख बीस हजार के आठ मोबाइल किए बरामद
MIRZAPUR NEWS: रविवार को मीरजापुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए आठ गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाया। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में, साइबर सेल थाना कोतवाली कटरा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पीड़ितों के गुम हुए आठ मोबाइल फोन को खोज निकाला। गुमशुदा मोबाइलों की शिकायतें सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज थीं जिनके आधार पर पुलिस टीम ने हरियाणा, झारखंड, बिहार, गुजरात सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से मोबाइल फोन बरामद किए । बरामद मोबाइलों में सैमसंग, वीवो, रेडमी, ओप्पो और रियलमी कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। सभी मोबाइल फोन को अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह की उपस्थिति में मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया। अपना खोया मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी खुशी से झूम उठे और मीरजापुर पुलिस की ईमानदार व मेहनती कार्यशैली की जमकर सराहना की। पुलिस की इस मुहिम ने नागरिकों के बीच सुरक्षा और भरोसे की भावना को और मजबूत कर दिया।