मण्डलीय अस्पताल में डाक्टरों की मनमानी, बाहर से महंगी दवाएं लिखने का सपा ने लगाया आरोप

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार व जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का  प्रतिनिधिमंडल मण्डलीय अस्पताल पहुँचा। जहाँ मरीजों से एवं तीमारदारों से अस्पताल के बारे में जानकारी ली और अपनी रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि कई वर्षो से डाक्टर मण्डलीय अस्पताल में जमे है और मरीजों को अस्पताल से न दवा देकर बाहर से दवा लेने के लिये कहते है। चौधरी ने आरोप लगाया कि डाक्टरों की मनमानी से तीमारदार व मरीज परेशान है। कई लोगो ने नाम उजागर न करने पर बताया कि मरीजों को अपने घरों पर बुलाकर ईलाज करते है। कहा कि पत्रकार के साथ भी बदसलूकी हुई है। निष्पक्ष जॉच की गई तो कार्यवाही की जद में आयेंगे। देवी चौधरी ने कहा कि जल्द ही अधिकारियों से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी से अवगत कराया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में झल्लू यादव, अरशद अली, अभय यादव, मेवालाल प्रजापति, प्रिन्स राव, गोविन्द यादव, शिवकुमार यादव आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *