Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को सांडवा चंद्रिका खंड के गड़वारा मंडल में विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। संघ शताब्दी वर्ष के विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम में बोलते हुए प्रतापगढ़ विभाग के आदरणीय विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी ने कहा कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा को न सिर्फ ऐतिहासिक संदर्भों के साथ रखा, बल्कि वर्तमान सामाजिक और राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में उसकी प्रासंगिकता भी समझाई।ओम प्रकाश जी ने डॉ. हेडगेवार के बचपन से शुरुआत करते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हेडगेवार जी ने यह महसूस कर लिया था कि देश को आज़ादी भले मिल जाए, लेकिन समाज अगर संगठित नहीं हुआ तो राष्ट्र अधूरा रह जाएगा। इसलिए उन्होंने शाखा के माध्यम से व्यक्तियों के निर्माण का कार्य शुरू किया, जो आज वटवृक्ष की तरह फैल चुका है।उन्होंने कहा कि संघ के 100 साल सेवा, समर्पण और संगठन की यात्रा है। आज संघ का स्वयंसेवक आपदा हो या उत्सव, हर स्थिति में समाज के साथ खड़ा मिलता है। उन्होंने साफ कहा कि संघ किसी दल या विचारधारा के विरोध में नहीं, बल्कि हिंदू समाज को जागरूक और संगठित करने के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में हर हिंदू तक संघ का संदेश पहुंचेगा। उन्होंने ने कहा कि संघ को समझना है तो शाखा आइए, क्योंकि शाखा केवल शारीरिक व्यायाम का मंच नहीं, यह राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है। देश समाज की उन्नति के लिए उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष का मूल मंत्र पंच प्रण को बताया जिसका अनुसरण करके एक उन्नत समाज का स्वरूप खड़ा किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से माननीय जिला संघचालक चिंतामणि, खंड संघचालक हरिशंकर, जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, खंड कार्यवाह उमेश,जिला बौद्धिक प्रमुख शेषमणि, विभाग पर्यावरण प्रमुख अनिल, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख हीरेंद्र, गौरव, रत्नेश, रामकेवल, जिला घोष प्रमुख उमंग, हर्षित, अनुराग मिश्र आदि उपस्थित रहे।